Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में दिनदहाड़े असलहा व नगदी की हुई चोरी


डॉ ओपी भारती 

 गोण्डा :- वजीरगंज क्षेत्र में चोरियो का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। बेख़ौफ़ चोरो ने इलाहाबाद बैंक में रुपया निकालने आये ग्राहक की कार से एक पिस्टल सहित 10 हजार रुपये उड़ा दिये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना शुक्रवार के सुबह लगभग 11 बजे की है, स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम सभा धनेश्वरपुर के मजरे पकडीहवा निवासी कमल बहादुर सिंह अपने बैगनार गाड़ी से इलाहाबाद बैंक में रुपया निकालने आये थे।बैंक में जाने से पहले अपनी गाड़ी को वजीरगंज - झिलाही सड़क के किनारे बैंक के बगल खड़ी कर दिये थे । बैंक से रुपया निकल कर आने पर देखा तो गाड़ी से 10 हजार रुपये तथा उसी में रखी पिस्टल गायब थी। आप पास के लोगो से पूछताछ करने पर भी कोई पता नही चला। पीड़ित कमल बहादुर सिंह ने थाने में अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, छान - बीन की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे