अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई क्षेत्र में मानसूनी बारिश की दस्तक से मौसम भी खुशगवार हो गयी बुधवार की देर शाम से ही आसमान में काले बादल छाने के साथ विजली चमक रही थी।और रात्रि लगभग 12 बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई जो करीब ढाई बजे तक जारी रही। ढाई घंटे की इस बारिश से गुरुवार की सुबह हर ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। खेतों में बारिश का पानी देख किसान खुशी से झूम उठे।नबीपुर गांव के प्रगतिशील किसान देवेंद्र सिंह व काजीपुरवा गांव के जगदीश यादव का कहना है कि ये सब धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार ही कर रहे थे।जो पूरी हो गई।गुरुवार को भी पूरे दिन आसमान में झापस के बीच रुक रुककर बूंदा बांदी का क्रम जारी रहा।सुबह से ही क्षेत्र के किसान अपने खेतों में बैल ट्रैक्टर आदि को लेकर देखे गए।पहली मानसूनी बारिश के दौरान लगभग खेतो में बेरन की खुदाई धान की रोपाई का कार्य किसान तेजी से कर रहे थे।दोपहर बाद तक क्षेत्र के लगभग खेत मे धान की रोपाई होने से हरे भरे दिखने लगे।किसान राम नरेश वर्मा,बलवंत सिंह सुखदेव शुक्ला,माधवराम यादव आदि किसानों ने बताया कि इस बारिश का पूरा फायदा उठाकर ये सभी अपने बचे खेतो में आज धान की रोपाई करा रहे है।इन लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह आसमान में बदली छाई रही तो धान के रोपित पौधों के लिये ज्यादा फायदा होगा।मैरामऊ गांव के किसान संतोष कुमार मनोज कुमार लवकुश जानकी ने बताया भैया दैव राजा हम गरीब किसानों पर मेहरबान हो गए।मैरामऊ गांव की जगपता ने कहा कि
भैया अब मानसून देर से आता है नही पहले आषाढ़ से बेरन लग जाता था और कुवार मा कटे लागत रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ