Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

 गोंडा:-थाना छपिया पुलिस ने सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया है।चौकी इंचार्ज बभनान मनोज कुमार राव ने बताया कि सोमवार की देर शाम हमराही सिपाही  राजकुमार यादव,धर्मवीर यादव,अनिरुद्ध सिंह के साथ बभनान कस्बे के निकट फूलपुर चौराहे पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दो अलग अलग मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई पड़े। रोकने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भागने लगे।जिस पर मौजूदा हमराही सिपाहियों ने भाग रहे युवकों को धर दबोचा।उन्होंने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम अभिषेक पुत्र राधेरमण व दिलीप मिश्रा पुत्र सुग्रीव निवासी सकदरपुर थाना छपिया के रूप में बताया है।युवकों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल एक टूटी नंबर प्लेट व मास्क बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध छपिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 206/11 धारा 379, 413, 411, 420 ,468 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे