Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मांगों को लेकर लोको पायलट व गार्ड की 48 घण्टे की भूख हड़ताल शुरू



मांगे पूरी न होने पर होगा चक्का जाम
खुर्शीद खान
सुलतानपुर।अपनी मांगों को लेकर लोको पायलट व गार्ड ने केंद्र सरकार व रेलमंत्रालय तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मंगलवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सरकार की नीतियों से खफा रनिंग स्टाफ का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार :
अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष एसी मौर्या की अगुआई में मंगलवार सुबह नौ बजे दर्जनों लोको पायलट, सहायक पायलट व गार्ड रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लाबी के सामने एकत्रित हुए। शाखा सचिव वरुण यादव ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेल के लोको पायलट कड़ी मेहनत से अपना कार्य करते हैं। जब बाहर वातावरण का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होता है तब इंजन के भीतर का तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक होता है।इंजन कैब में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं होती है, जबकि लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों का ठहराव तीन घण्टे से भी अधिक बाद ही होता है। इतना ही नहीं चालकों को नियमित अवकाश भी नहीं मिलता है।जिससे वह पारिवारिक व सामाजिक जीवन का सही ठंग से निर्वहन नहीं कर पाते हैं। ऐसे मुश्किल हालात में ट्रेन का परिचालन करने वाले रनिंग स्टाफ से केंद्र सरकार सही व्यवहार नही कर रही है।अध्यक्ष मौर्या ने कहा कि चौथे पे कमीशन से ही लगातार ट्रेन चालकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद रेलवे रनिंग स्टाफ को छोड़कर बाकी सभी केंद्रीय कर्मियों के भत्ते का निर्धारण कर दिया गया।
भूखे पेट चलाएंगे ट्रेन :
सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 17 जुलाई सुबह नौ बजे से 19 जुलाई सुबह नौ बजे तक भूखे पेट काम कर विरोध जताने का फैसला किया है। इस दौरान सुलतानपुर उप मंडल के सभी रनिंग रूम व प्रशिक्षण संस्थानों में भोजन व नाश्ता नहीं बनेगा,और ये सिलसिला 48 घण्टे तक जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे