Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मे कार की चपेट में आई छात्रा की मौत


सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले के हर्रैया थाने के जुड़ईपुर निवासी मोहम्मद नईम की पुत्री सेहरीन पैकोलिया के नरसिंहपुर चौराहे के पास एक मदरसे में कक्षा एक में पढ़ती थी। मंगलवार को रोज की तरह वह पैदल मदरसा जा रही थी। 
नरसिंह चौराहे पर पहुंची थी कि पीछे से आई एक कार ने उसको अपनी चपेट में लिया। गंभीर रूप से घायल सेहरीन को लेकर परिजन सीधे जिला अस्पताल बस्ती जा रहे थे कि रास्ते में कप्तानगंज के पास उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जुड़ईपुर पहुंच गए। 
मौके पर हर्रैया और पैकोलिया दोनों थाने की पुलिस पहुंची। घटना स्थल पैकोलिया क्षेत्र में होने के चलते हर्रैया पुलिस लौट गई। पैकोलिया पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम का प्रयास किया, लेकिन परिजन शव देने को तैयार नहीं हुए। बाद में पंचनामा भरवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे