रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में बीतीरात हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरप्तार।जिनको तीन थाने की पुलिस खोज रही थी।
बताते चले की जनपद गोण्डा में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के शख्त निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने संजय कुमार दुबे प्र0नि0 तरबगंज को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में संजय कुमार दुबे प्र0नि0 तरबगजं मय हमराही टीम के दिनांक 17/7/18 को क्षेत्र में भ्रमण पर थे।कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कई मुकदमों में वांछित/फरार अपराधी माधव पासी पुत्र महंगू पासी निवासी ग्राम भिदौरा थाना तरबगंज गोण्डा आज अपने घर पर अपने अन्य बदमाश साथियों के साथ आया हुआ है।इस सूचना पर विश्वास कर समय रात 09.10बजे हमराही पुलिस बल के साथ उसके घर पर दबिश देकर घेर कर ललकारा गया कि इतने में ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी के उपर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस पार्टी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए प्रशिक्षण के दौरान सिखलाये गये तरीके से अपना बचाव किया जिससे बाल बाल बच गये।और दौडा कर आवश्यक बल प्रयोग कर उनमें से 3 बदमाशों को पकड लिया तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए भाग गया। पकडे गये बादमाशों के पास से अवैध तमन्चा व जिन्दा व फायरशुदा कारतुस की बरामदगी की गयी । दौरान कार्यवाही 3 बदमाश व 3 पुलिसकर्मी को चोटें आयीं जिनका इलाज सीएचसी तरबगंज में कराया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 214/18 धारा 307/216/332/353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व मु0अ0स0 215/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को वास्ते रिमाण्ड न्यायालय भेजा गया।
आरोपी
की पहचान
गिरफ्तार किए गये आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर न0 9ए महंगू पासी पुत्र गंगा पासी निवासी ग्राम भिदौरा थाना तरबगंज गोण्डा सूर्यनरायन पुत्र महंगू पासी निवासी ग्राम भिदौरा थाना तरबगंज गोण्डा वा रामभवन पुत्र बल्लू प्रसाद निवासी ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा के रूप में हुई।
फरार आरोपी एचएस माधव पासी पुत्र महंगू पासी निवासी ग्राम भिदौरा थाना तरबगंज गोण्डा का है।
इनका अपराधिक इतिहास तीन थानो से होकर गुजरता है।जो निम्न है।परसपुर,उमरीबेगमगंज व तरबग़ंज थाना।
यह हुवा बरामद
एक अदद तमन्चा 12 बोर
दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर
एक अदद खोखा कारतुस 12 बोर
एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर है।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की बहुत दिनो से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त तीन थाने में वांछित थे।जिनका अपराधिक इतिहास बहुत बड़ा है।जिसकी सूचना रात लगभग नौ बजे की करीब मिली की अभियुक्त आज घर आया हुआ है।तो घर फर दबिस देकर चारो तरफ से घेर लिया।जहाँ बदमाशो के तरफ से अचानक फायरिंग शुरू हो गयी।जिसका माकूल जबाब देते हुए तीन बदमाशो को गिरप्तार कर लिया जो घायल अवस्था में पकड़े गये।एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरप्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दुबे,एसआई मुकेश पाण्डेय, एसआई प्रेमचन्द गुप्ता,का0 अनिल कुमार,का0 रामकुमार सिंह,का0 विकासचन्द्र द्विवेदी,का0 अजितेश सिंह,का0 राकेश गौतम,का0 मोहन कुमार,का0 वेदप्रकाश यादव, का0 विरेन्द्र कुमार,का0 मनीष कुमार,का0 राहुल दीक्षित,का0 विनोद कुमार यादव,का0 अनुज कुमार व का0 मानवेन्द्र पाल सिंह रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ