Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा पुलिस ने तस्करी के लिए लादी जा रही गोवंश को गाड़ी सहित पकड़ा


गोंडा:-रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर मसकनवा पुलिस ने गोवंश को तस्करी के लिए लादी जा रही गोवंश को गाड़ी सहित पकड़ने में कामयाबी तो मिली।लेकिन ड्राइवर सहित अन्य आरोपी मौके से फरार होने में भी सफल रहे।मसकनवा चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि रात्रि में गश्त के दौरान रात्रि करीब ग्यारह बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पांडेय पुरवा ग्राम रानीजोत में किसी गाड़ी पर तस्करी के लिए गोवंश लादे जा रहे हैं।चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सोनकर,गंगादीन यादव,जय प्रकाश यादव,प्रदीप दुबे के साथ जब पहुंचे तो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर घटना स्थल से भाग निकले।थाना प्रभारी जय दीप दुबे ने बताया कि गाड़ी जिसका नम्बर UP43T7424 है।जिसमें तीन गोवंश पाए गए हैं।उस गाड़ी को जब्त कर ली  गई है।तथा उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन ड्राइवर सहित चार लोगों के विरुद्ध 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।आरोपियों की तलाश जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे