Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मछली पकड़ने गए 4 बच्चों की नदी में डूबकर मौत


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर करौंदीकला थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव में 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। एक साथ 4 बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणोंं की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।  
जानकारी के अनुसार गांव में स्थित गोमती नदी में गांव व आसपास के गांव के कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस दौरान एक साथ आठ बच्चे डूब गए, जिसमें चार की मौत हो गई। जबकि चार बच्चो को गोताखोरों ने बचा लिया। 

हादसे में मरने वालों बच्चों की शिनाख्त प्रिंस (14) पुत्र सीताराम, मनीष (11) पुत्र हरिलाल पासवान, हमीद(12) पुत्र स्वर्गीय इदरीस व शिवम (8) पुत्र त्रिभुवन पासवान के रूप में हुई है। 
मरने वाले बच्चो में प्रिंस, मनीष और शिवम रमसापुर गांव तो हमीद बोधिया बालमऊ गांव का निवासी था। वही खबर पाकर क्षेत्राधिकारी कादीपुर डी.पी. शुक्ला, तहसीलदार हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंंने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे