Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अस्तित्व समेट कर खुद मैं तेरा, जग में नाम कमाऊंगी


बलिका शिक्षा परिषद की दो दिवसीय बैठक का समापन
 खुर्शीद खान 
सुलतानपुर। बालिका शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सह प्रमुख अर्चना अवस्थी ने बालिका शिक्षा परिषद की बैठक के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिका समृद्धि के लिए विद्यालय परिवार के बडे़-बुजुर्गो के साथ विमश करें। आज बालिकाएं हर क्षेत्र में सफलता के कार्य कर रही है। इनके समृद्धि के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा। 


नगर के शाहगंज स्थित रामराजी सरस्वती बालिका इण्टर कालेज में बालिका शिक्षा परिषद की काशी प्रान्त के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक का आज समापन हो गया। इस अवसर पर श्रीमती अवस्थी ने कहा कि बालिकाओं के विकास के लिए स्कूल के शिक्षक उनकी मूल समस्याओं से परिचित होने के लिए परिजनों के साथ विचार विमर्श करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। बालिका शिक्षा प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने कहा कि बालिकाओं की समृद्धि के लिए बालिका विद्यालयों के शिक्षिकाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा उनके साथ बैठकें कर बालिका समृद्धि के उपाय ढूढ़े जा रहे हैं। अतिथियों का परिचय व स्वागत प्रधानाचार्या कुसुम सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन चित्रा मिश्रा ने ‘बेटियां माॅं की परछायी होती हैं, माॅं मैं तेरी बेटी हूँ, तेरा मान बढ़ाऊंगी, अस्तित्व समेट कर खुद मैं तेरा, जग में नाम कमाऊंगी’। की पंक्तियों के साथ बेटियाॅं की समृद्धि की आवश्यकता पर प्रकाश भी डाला। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे