सुनील उपाध्याय
बस्ती। ग्राम विकास मंत्री महेन्द्र सिंह आज बस्ती दौरे पर रहे,ग्राम प्रधानों एंव ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की पुनर्बोधन कार्यशाला में मंत्री ने शिरकत किया,मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की एक बड़ी योजना ला रहे हैं,इस के तहत जेई और एईएस प्रभावित जितने जिले पूर्वांचल और बुंदेलखण्ड के हैं उन जिलों के प्राइमरी विद्यालयों में आरओ लगाया जाएगा,अगले महीने तक 28 हजार विद्यालयों में आरओ लगा दिया जाएगा,इस योजना से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा,स्वच्छ पानी पीने से बच्चों में बीमारी नहीं फैल पाएगी,प्रधानमंत्री जी ने कहा है की जब गांव उदय होगा तभी भारत उदय होगा,स्मार्ट विलेज होगा तो न्यु इण्डिया का सपना साकार होगा,उस के लिए नाली,सड़क, स्वच्छ पानी,शौचालय,स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था चाहिए,इस सब चीजों के लिए एक-एक कर काम किया जा रहा है,इन सब के लिए बहोत सी स्कीमें लागू की गई है,आयुष्मान स्कीम एक बड़ी स्कीम आई है,इस स्कीम के तहत 5 लाख के जीवन बीमा के साथ 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा,यानी देश का कोई भी गरीब लाभ से वंचित नहीं रहेगा,जिन गरीबों के पास आवास नहीं थे उन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जा रहा है,मंत्री ने कहा की आप गांव में जाकर देखिए कितनी तेजी से परिवर्तन आ रहा है,पहले विभिन्न योजनाएं चलती थी लेकिन किसी को उस का लाभ नहीं मिलता था,उदारण के तौर पर पहले इंद्रा आवास आता था लेकिन बनता नहीं था,आज प्रधानमंत्री आवास शत प्रतिशत बन रहा है,आप किसी भी गांव में जा कर देख सकते हैं की प्रधानमंत्री आवास धरातल पर दिख रहा है,16384 मकान बस्ती में बने हैं आप किसी भी गांव में जाकर देख सकते हैं,इस के अलावा शौचाल,गांव की सड़के बन रही हैं,एक गुणात्मक सुधार आ रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ