Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य उज्जवल :चौधरी



सुनील उपाध्याय 
बस्ती । हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य उज्जवल है। आज भी लोग कागज पर छपने वाले अखबारों पर ही अधिक भरोसा करते हैं। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को प्रेस क्लब में  दैनिक भारतीय बस्ती के 40 वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित ‘बदलते परिवेश में हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य’ विषयक संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र अग्रवाल स्मृति सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में योगेश कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, सन्तोष कुमार पाल, साहित्य के क्षेत्र में रहमान अली रहमान, प्रेस क्लब की बेहतरी के लिये अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और खेल के क्षेत्र में मो. इब्राहिम स्मृति सम्मान से कनीज फातिमा को अंग वस्त्र और प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विषय प्रवर्तन करते हुये वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य उज्जवल है। सोशल मीडिया के समय में उसकी जिम्मेदारियां  और बढ गई हैं। 
संगोष्ठी को पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अम्बिका सिंह, भाजपा नेता महेश शुक्ल, पुष्कर मिश्र, सपा नेता कृष्ण चन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सहायक सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाज के सभी वर्गो में गिरावट आयी है, पत्रकारिता भी इससे अछूती नही है। पत्रकारों को बदलते परिवेश में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी क्यांेकि समाज का बड़ा हिस्सा उनकी लेखनी पर भरोसा करता है।
‘हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य’ विषयक संगोष्ठी को डा. सत्यव्रत, ग्रापए अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, राना दिनेश प्रताप सिंह, रत्नेश शुक्ल, जगदीश प्रसाद शुक्ल, डा. वी.के. वर्मा, योेगेश शुक्ल, का. के.के. तिवारी, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ सुभाष चन्द्र दूबे आदि ने सम्बोधित करते हुये विषय के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी कड़ी में निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान की ओर से पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
अध्यक्षता करते हुये डा. रामनरेश सिंह ‘मंजुल’ ने समाज, साहित्य, पत्रकारिता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किया। आभार सम्पादक दिनेश सिंह और संचालन प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने किया। 
कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, मो. अरशद, एस.के. सिंह, श्रीपति सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, गोपेश्वर त्रिपाठी, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, सरदार जगबीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, उमेश कुमार दूबे, आदित्य त्रिपाठी, संदीप गोयल, दीन दयाल तिवारी, देवेन्द्र पाण्डेय, परशुराम शुक्ल, संजय राय,  लालमणि प्रसाद, जितेन्द्र कौशल सिंह, मनोज सिंह, गणेश प्रसाद पाण्डेय, दीपक प्रसाद, विशाल तिवारी, काशीराम दूबे, राहुल त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र कुमार गौतम, भरतलाल शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह भोलू, वसीम अहमद, हरिओम प्रकाश, अविनाश मौर्य, हिफजुर्रहमान,  ब्रम्हदेव पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, राज आर्या, अजीत शुक्ल, नवनिधि पाण्डेय मोहित, पंकज उपाध्याय, अतुल कुमार पाण्डेय, राकेश तिवारी, अमरदीप, श्रीप्रकाश गुप्ता, अरूणेश श्रीवास्तव, डा. दशरथ प्रसाद यादव, रामसेवक पाण्डेय, दीपक दूबे, अशोक मिश्र, श्रीश द्विवेदी, हरीश दरवेश, पुनीत ओझा, आनन्द, सतीश चौधरी, चन्द्रमोहन निखिल श्रीवास्तव, हरिस्वरूप दूबे, अशोक श्रीवास्तव, लवकुश यादव, परशुराम वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, संजय द्विवेदी, अमन प्रताप सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, अमरेश चन्द्रा, मनोज यादव, जय प्रकाश पाण्डेय, गौरव सिंह, राम प्रसाद, अनिल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, प्रवीण कुमार पाण्डेय, कमलेश मिश्र, अनिल पाल, देवदत्त पाठक, अमृत कुमार वर्मा, लवकुश चौबे, रामधनी चौधरी, जगनरायन आर्य, मजहर आजाद, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, लालता प्रसाद पाण्डेय, राजन मिश्र, अवधेश कुमार त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्र, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन कुमार, शंकरलाल प्रजापति, हरिनाथ, अनूप मिश्र, राजेश मिश्र, , रामभवन चौधरी, नफीस सलमान, वशिष्ठ पाण्डेय, राज प्रकाश, विवेक त्रिपाठी, जिशान हैदर रिजवी, जय प्रकाश यादव, राजाराम यादव, रोशन पाल, राजेन्द्र उपाध्याय, राजेश चित्रगुप्त, रोहित भट्ट, पंकज कुमार सोनी, धर्मराज मौर्य, अभिनव उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, डा. नवीन सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराज सिंह, विजय प्रभाकर, कामेश्वरनाथ ओझा, रामेश्वरदत्त ओझा, सुनील कुमार भट्ट, डा. अफजल हुसेन अफजल, संजय कुमार, डा. सम्राट अशोक मौर्य,  कुमार मुकेश, विवेकानन्द मिश्र, हरिशंकर पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू’ राकेश त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अरविन्द झां, रविन्द्र कुमार सिंह यादव, उस्मान, राजेश त्रिपाठी, चिन्टू मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, श्रीनारायण पाण्डेय, राम बहादुर सिंह, वरूण पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ल, सचिन राना, अखण्ड पाल, रामानन्द ‘नन्हें, सिद्धेश कुमार, राजेश मिश्र, संजय उपाध्याय टीटू, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश शर्मा, प्रकति वर्मा, रोशनी चौधरी, अजय कुमार सिंह, सन्तोष सिंह, जय प्रकाश गोस्वामी, राजनरायन मिश्र, घनश्याम शुक्ल, वृजेन्द्र पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अनिल पाण्डेय, सत्येन्द्र शुक्ल ‘जिप्पी, नितेश शर्मा ‘रवि’, कुलदीप सिंह, पिन्टू, ओम प्रकाश कसौधन, रणजीत कुमार कसौधन, रामू शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, आशुतोष नारायण मिश्र, सूर्य कुमार शुक्ल, नन्द किशोर साहू, आनन्द राजपाल, धीरज सरीन, कमलेन्द्र पटेल, सोनू दूबे, सुशील दूबे, जर्नादन पाण्डेय, संदीप शुक्ल, लवकुश अग्रवाल, प्रेमप्रकाश गौड़, रामभवन शुक्ल, सरदार कुलवेन्द्र सिंह, फूलमती चौधरी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग, पत्रकार उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे