सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । जिला पंचायत द्वारा भदेश्वर नाथ धाम मंदिर से बनाए जा रहे आर सी सी रोड के घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया । जिसके चलते काम करा रहे ठेकेदार द्वारा ईंटे व अन्य सामग्री को कुछ ही घण्टों में उठा लिया गया । बतातें चले कि पिछले कई महीनों से डारीडीहा से भदेश्वर नाथ रोड की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी ज चलते कई बार दुर्घटना भी हुई है । ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद निर्माण शुरू हुआ तो घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग के चलते ग्रामीणों ने विरोध किया तब जाकर कार्य बन्द किया गया । अगले महीने श्रावण में लाखों की संख्या में भक्त यंहा जलाभिषेक करते है। । ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को बेहतर बनाया जाय । ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष लाखों रुपया खर्च कर मेले के कुछ दिन पहले लीपापोती कर खर्च कर दिए जाते है। लेकिन इस बार हम लोग मानक विहीन कार्य नही होने देंगे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ