Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज में न्याय का प्रहरी होता है अधिवक्ता:धीरज ओझा




शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ ! अधिवक्ता, समाज में न्याय का प्रहरी  होता है, अधिवक्ताओं को चाहिए  कि वे वादकारियों के हित को प्राथमिकता दें। यह बातें रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि रानीगंज विधानसभा के भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कही !  उन्होने यह भी कहा कि मेरे लिए अधिवक्ता हित सर्वोच्च है।विधायक  जी  ने तहसील परिसर में मॉडल शौचालय बनवाने का वादा  किया। समारोह की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रानीगंज आशुतोष दुबे  ने की। समारोह को नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह वीरेन्द्र पाण्डेय ने भी  संबोधित किया। इस अवसर पर देवेन्द्र ओझा  शिवगढ प्रभारी अजय ओझा गौरा प्रभारी  नीरज ओझा  पृथ्वीगंज प्रभारी शिवम ओझा मीडिया प्रभारी ललित तिवारी हरिमंगल तिवारी सुधाकर दत्त मिश्र विजय शुक्ल शिवकुमार दुबे सुजीत सिंह  सुभाष मिश्र हरदेव पटेल. राजेश सिंह  मनोज शुक्ल सुशील मिश्र हरिकेश पाण्डेय प्रदीप सिंह ओम प्रकाश पाण्डेय गोविन्दा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे