Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जयंती पर याद किए गये अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । भारत की आज़ादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद  चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर नगर के शहीद उद्यान में एकत्रित हुए ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें याद कर पंडित आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस दौरान अपने संबोधन में संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण  तिवारी एडवोकेट ने कहा कि आजाद जी करोड़ों देशवासियों के लिए एक रोल मॉडल की तरह सदियों तक रहेंगे । साहित्य समाज के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम एडवोकेट ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आजाद जी के बलिदान पर विचार रखा । इस मौके पर अधिवक्ता समाज के महामंत्री अनिल कुमार शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को जीवन प्रदान करने वाले अमर शहीद हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने कहा कि पं• आजाद अपने अंतिम समय में अंग्रेजो हाथ आने के बजाये गर्व से खुद को गोली मार दी थी, और भारत की आज़ादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया था।  इस मौके पर प्रमुख रुप से संतोष कुमार पांडे जयप्रकाश मिश्र सुरेश नारायण व्योम हरिकान्त शुक्ल शिवेश शुक्ल एडवोकेट लल्लन मिश्र मिहिर पांडे प्रदीप कुमार पांडे राजीव दूबे  सहित आदि लोग मौजूद रहे । माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत  विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी वक्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए ।इसी क्रम मे रानीगंज के विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने श्रीराम चौराहे पर शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्र्द्बा सुमन अर्पित किया ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे