रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।योगी सरकार में दबंगो का प्रभाव बराबर बना हुआ है।जो नजायज तरीके से गरीब व कमजोर तबके के लोगो को परेशान करते रहते है।जिन्हे ना किसी कानून का डर है नाही योगी सरकार के आदेशो की समझ है।और तो और एसडीएम के आदेश को भी मानने को तैयार नही है दबंग भू-माफिया।खेत में सीमांकन कर राजस्व नीरिक्षक द्वारा लगवाये गये पत्थर को भी नही बक्सा और खुलेआम उखाड़ कर फेक दिया।व खेत मालिक को अभद्र गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।क्या यही है योगी सरकार का आदेश आदि जो कही ना कही सरकार के कामकाज व कानून व्यवस्था पर प्रशन चिन्ह लगा रहे है।
मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भानपुर के मजरा धरूकन पुरवा जिला गोण्डा का है जहाँ के निवासी प्रेमकुमार सिंह पुत्र स्व.शिवप्रसाद ने थाने मे दी तहरीर में आरोप लगाया की एसडीएम तरबगंज के हथबरारी आदेश पर राजस्व नीरिक्षक तरबगंज ने गाटा सँ.1207,1208में सीमांकन11/07/2018को करवाकर पत्थर लगवा दिया था जिससे पता चल सके कौन जमीन किसकी है।जिसको दबंग भू-माफिया जयनरायन,हरिनरायन पुत्र जगदम्मा व ओमप्रकाश उर्फ पुत्तर,लाले उर्फ ललई पुत्र बृषभान निवासी उपरोक्त ने 19/07/2018 को सुबह छे बजे सीमांकन मे लगे पत्थर को उखाड़कर फेकने लगे।जब उनको रोकना चाहा तो माँ बहन की भददी भददी गाली देते हुए कहा की हम सीमांकन मे लगे सारे पत्थर उखाड़ कर फेक देगे।और तुम्हारा पूरा खेत जबरदस्ती कब्जा कर लेगे तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ सकते।अगर बोलोगे तो जान से मार दूगा।यही कहते हुए पंपिगसेट मशीन तोड़ दिए और सारा सामान उठा ले गये।अपने दबंगई के ऊपर।जिनके आतंक से त्राहि-त्राहि कर रहा हूँ।
प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की कानून से खेलने की इजाजत किसी को नही है।गुन्डागर्दी किसी भी कीमत पर बरदास्त नही की जायेगी।तहरीर मिली है।मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।सीमांकन में लगे पत्थरो को उखाड़कर फेके है।सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ