अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ-साथ सभी व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया ।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस अनुरोध में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को विस्तार से बताया गया । बैठक में व्यापारियों ने भी अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा जिसके निराकरण का भरोसा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दिया गया ।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी मे व्यापारियों की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओ पर विचार विमर्श किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज कुमार यादव ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारिंयो को आश्वस्त करते हुये बताया कि पुलिस की गस्त समय समय पर होती रहेगी, जिससे कि व्यापारी भाईयो की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्होने अपील किया कि सभी व्यापारी बन्धु अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाये, जिससे आने-जाने वाले अराजकतत्वो पर नजर रखी जा सके । श्री मनोज कुमार ने सुझाव दिया कि व्यापारीगण नगद पैसे लेकर चलने से बचे तथा नियमित रुप से अपने आने-जाने के रास्तों को बदलते रहे । क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कर्मवीर सिंह ने सभी व्यापारी बन्धुओं से सामूहिक रुप से चौकीदार की भी व्यवस्था करने का सुझाव दिया । उ0प्र0 जिला उद्योग महामंत्री शिवकुमार द्विवेदी ने पुलिस का धन्यवाद करते हुये कहा कि सड़को पर बैरिकेडिंग करने से बलरामपुर मे जाम की समस्या से काफी निजात मिली है । तुलसीपुर के व्यापारी रुपचन्द गुप्ता ने सुझाव दिया कि तुलसीपुर के मेन मार्केट मे भारी वाहनो के अन्दर आने पर प्रतिबन्ध लगाया जाय, जिससे कि जाम की समस्या से निजात मिल सके तथा कस्तूरबा गाँन्धी इण्टर कालेज पर छुट्टी के समय पुलिस की ड्यूटी लगायी जाये, ताकि छीटाकशी करने वाले शोहदों पर लगाम लग सके । तुलसीपुर के व्यापार मण्डल के मीडिया प्रभारी जयसिंह ने बताया कि तुलसीपुर मे 18 वर्ष से कम उम्र मे ई-रिक्सा चलाने वालो पर भी नकेल कसने की जरुरत है । अन्त मे अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिहं ने भी व्यापारी बंधुओं से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील करते हुये सभी व्यापारी बन्धुओं को आमंत्रित सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला , क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर तथा व्यापारी बन्धुओं के साथ अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ