शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । कारगिल युद्ब में सन 1999 में शहीद लांस नायक विजय शुक्ल के शहादत दिवस पर नगर के आईटीआई परिसर में स्थित विजय पार्क पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अधिवक्ता भूतपूर्व सैनिक कवि/ साहित्यकार समाज सेवी छात्र नौजवानों की भीड माला पुष्प तिरंगा लेकर भारी बरसात के बाबजूद उमड पड़ी और अमर शहीद लांस नायक विजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के उद्घोष से समूचा परिसर गुंजमायन हो गया । इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि लांस नायक विजय शुक्ल ने भारत माता की रक्षा मे अपनी जान दे दी जिले के लोग विजय शुक्ल की इस शहादत को कभी नहीं भूलेंगे । इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि कारगिल शहीदों ने भारत मां की रक्षा की सौगंध पूरी की जिस राष्ट्रध्वज के आगे विजय शुक्ला का सिर हमेशा सम्मान से झुका होता है उनका शव उसी राष्ट्रध्वज में पीथीपुर घर लाया गया ऐसे महान अमर सपूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी ने कहा कि 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस को विशेष दिवस का दर्जा देकर एक अलग अंदाज में इसे मनाने के लिए सरकार को योजना बनाकर राष्ट्रीय पर्व घोषित करना चाहिए । उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से शहीदों का संबंध हो वहॉ विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों की वीरगाथा से युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए । इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम में अपनी कविता के माध्यम से अमर शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को नमन करते हुए पढा -- पीथीपुर में जन्म लिया जनपद ने गौरव पाया है । मॉ विट्टन ने विजय शुक्ला को काल रूप में जाया है ।। इस मौके पर परशुराम सेना के प्रदीप शुक्ला सुभाष सिंह एडवोकेट शिवेश शुक्ल एडवोकेट बृजेश सिंह एडवोकेट दीपक उपाध्याय अनिल विद्यार्थी पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी परमानंद मिश्र एडवोकेट दिनेश तिवारी विनय सिंह राहुल श्रवण शर्मा अनूप यादव दीपक त्रिपाठी भूतपूर्व सैनिक श्रवण कुमार पाल के साथ ही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मेजर कमल सिंह व भूतपूर्व सैनिकको में कैप्टन ओ एन शर्मा बीबी सिंह मेजर शिवकुमार सरोज के एन सिंह एके पांडे एस एन पांडे एस एन एंव आईटीआई के विश्राम सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और अमर शहीद कारगिल लांस नायक विजय शुक्ला को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ