सुनील उपाध्याय
बस्ती । साऊँघाट विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजहना के परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर गुरूवार को प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। ध्वजारोहण करते हुए प्रधानाध्यापक एकराम ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास होता है।
जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह ने सेंस गेम के माध्यम से प्रतिभागियों को एकाग्रचित्त होकर कार्य करने का लाभ बताया। सत्र के दौरान बच्चों ने ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, झण्डा गीत,प्रार्थना, टोली विधि, फ्री बीइंग मी, योग,आसन,मैसेंजर ऑफ पीस आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
इससे पूर्व सावित्री, रोशनी, संध्या, शोएब, शिवानन्द कुमार,राम अनूप ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय के स्काउट मास्टर रोहित कुमार सिंह, गाइड कैप्टन संगीता उपाध्याय, चाँदनी त्रिपाठी, अख्तर हुसैन, किरन जायसवाल, विष्णु देव ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ