गोण्डा:सफाई कर्मी द्वारा सार्वजनिक जगहो पर सफाई न करने की शिकायत आधा दर्जन ग्राम वासियो ने उपजिलाघिकारी मनकापुर से सामूहिक रुप से किया है।
मनकापुर विकास खंड के ग्राम पंडितपुर के मजरे मधपुर गांव निवासी कैलाश नाथ, रक्षाराम दूबे, वीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार ने उपजिलाधिकारी मनकापुर जेबी सिंह को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी रमेन्द्र वर्मा द्वारा दो-तीन माह से सार्वजनिक स्थलो पर साफ-सफाई नही किया जा रहा है।जिससे बरसात के दिनो में आवागमन में भारी समस्या का समना करना पडता है।वही वीडीओ शिव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है एडीओ पंचायत से कहा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ