Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पोल से टकराकर कार क्षतिग्रस्त ,वाहन चालक गंभीर


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:सेतु निगम के भारी वाहन के आवागमन रोकने के लिए भेलसर रुदौली मार्ग पर सीओ कार्यालय के सामने मार्ग के बीच में लगे बेतरतीब पोल से बीती रात टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल रिफर किया गया है जानकारी के अनुसार फैज़ाबाद शहर के  सहादतगंज निवासी रमेश मिश्र पुत्र रविकांत मिश्र  स्विफ्ट डिज़ायर कार से मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे अपने बहनोई राजेश मिश्रा निवासी पुरेकाजी रुदौली के यहां जा रहे थे लखनऊ फैज़ाबाद मार्ग से रुदौली मार्ग पर मुड़ते ही उनकी कार सीओ कार्यालय के सामने रेलवे उपरगामी सेतु के निर्माण के चलते भारी वाहनों के प्रबेश को रोकने के लिए मार्ग के बीच में लगे पोल से टकरा गई।जिसमें रमेश मिश्र गंभीर रूप से घायल  हो गए।सुचना मिलने पर कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने  सीएचसी भिजवाया।हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।चौकी पुलिस ने हादसे में बुरी तरह क्षति ग्रस्त हुई कार को मार्ग से हटवाया तो एक घण्टे बाद यातायात सामान्य हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे