सुनील उपाध्याय
बस्ती । कारगिल विजय दिवस पर गुरूवार को चित्रांश क्लब द्वारा जिलाध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ के नेतृत्व में अमहट नये पुल के निकट स्थित कारगिल शौर्य स्तम्भ पर अमर शहीदों को नमन् किया गया।
क्लब के मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को सैनिकों के अदम्य साहस से पड़ोसी पाकिस्तान को मुंहकी खानी पड़ी। अनेक बीर जवानों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। ऐसे अमर शहीदों को बार-बार नमन् करने, उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कारगिल शौर्य स्तम्भ पर अमर शहीदों को नमन् करने के साथ ही उनके योगदान की चर्चा करते हुये क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हमारे सैनिकों के अदम्य साहस से विजय के जो क्षण देशवासियों को प्राप्त हुये उसे भावी पीढी को स्मरण रखना होगा।
कारगिल के अमर शहीदों को नमन् करने वालों में क्लब उपाध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री पंकज गोस्वामी, अनिल कुमार पाण्डेय, रामानन्द ‘नन्हें’ सर्वेश श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ अमृत पाल सिंह, रमेश गुप्ता, अखण्ड पाल, रतन माथुर आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ