गोंडा:-मसकनवा बभनान मार्ग पर बभनजोतिया के पास बाईक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन के ठोकर मारने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की जान 108 नम्बर की एम्बुलेंस की तत्परता से बची। मसकनवा मार्ग पर बभनजोतिया के पास बुधवार को देर शाम बाइक सवार श्याम जी पुत्र दद्दनलाल निवासी पंचरुखी मनोहरजोत गोण्डा जा रहा था।अज्ञात वाहन टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सूचना 108 पर दिया।समय रहते ही एम्बुलेंस लेकर एम्बुलेंस कर्मी हरीशचंद्र त्रिपाठी व ईएमटी अजय पाण्डेय घटनास्थल पर पहुँच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ईएमटी अजय पाण्डेय ने घायल व्यक्ति के 11350 रु छपिया के कास्टेम्बल मनोज कुमार व डा सुशील सुल्तानी के सामने वापस लौटाया।एम्बुलेंस कर्मी के इस ईमानदारी की लोगों ने जमकर सरहना की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ