Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान किया तेज़



गोंडा :आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विशेष जनसंपर्क अभियान को तेज़ कर दिया है । विशेष जन संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को  गोंडा विधानसभा के मौजा खिराबा के ग्राम सरताजनगर में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया |


जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप जी के साथ साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक फैज़ रज़ा सिद्दीकी, मो0 लुक़मान, मो0 शाकिर, हाफिज इरशाद,रशीद इक़बाल, मुशीर भाई, ख़ुशी मो0, रिज़वान, मुश्ताक अली आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। जिला महामंत्री जी ने अल्पसंख्यक समाज के लोगो को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, कौशल विकास योजना जैसी अनेक सर्व समाज में हितकारी योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही गाँव में घूमकर  गाँववालो की समस्याओ को भी सुना। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक फैज़ रज़ा सिद्दीकी ने आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि अब अल्पसंख्यक समुदाय का रुझान बड़ी संख्या में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी में तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। जिला संयोजक ने कहा विपक्ष द्वारा सांप्रदायिक राजनीति को कुचलते हुए हमें एक होकर माननीय मोदी जी का सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत सरकार व् पार्टी के कार्यो को जनता तक पहुचाने का काम करना है जिससे विपक्ष व् तथाकथित सेक्युलर पार्टियाँ जो केवल वोट बैंक की राजनीति कर अल्पसंख्यक व् मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर मुख्य धारा से दूर रखने की राजनीति करती है हम उसको नकारते हुए सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करना होगा। अंत में मोर्चा के मो0 लुक़मान ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो से आगामी 2019 के चुनाव में वोट देकर पार्टी को जिताने और एक बार फिर  पूर्ण बहुमत से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सभा की समाप्ति की । बैठक के अंत में काफी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाजपा पार्टी से जुड़ने का वादा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरताजनगर क्र अनवर अली, सरताज प्रधान, रफ़ीक़ भाई, अजमत उल्लाह, राजू, मुन्ना, पप्पू, आजाद, अलीम मो0, अनीस, बिलाल, अज़मत अली, मक़सूद, असगर अली, हफ़ीज़ उल्लाह, फते मो0, अरमान, जाफर, जाहिद, लाल बाबु, हशमत अली, मजीद खाँ, अब्दुल सलाम, अली खाँ, साहबान, फ़िरोज़, सब्बू भाई आदि तमाम ग्रामवासी सभा को सफल बनाने में मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे