मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी-थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के अंतर्गत शेखनगाँव में अचानक 33केवीए के विद्युत लाइन पेड़ से टकरा गया। पेड़ के टकराने से उसमें आग लग गई।जिससे बीएच ई एल और अन्य जगह जाने वाले राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। जिससे कुछ देर के लिये कठौरा-सेमरौता मार्ग में आवागमन बाधित रहा। कुछ देर बाद पेड़ खुद ही जमीन पर गिर गया। तब जाकर आग बुझ सकी। जानकारी के लिये बताते चले कि 33केवीए विद्युत लाइन तिलोई तहसील के लिये बी एच ई एल 132 से गई हुई है। विद्युत कर्मियों की लापरवाही से इसी लाइन द्वारा कई बार चलती लाइन टूटकर गिर चुका है। उसके बाद भी विद्युत विभाग के आलाधिकारी सचेत नहीं हुये है। फिलहाल इस घटना से कोई हताहत नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में मोहनगंज जेई सरोज राजभर से दूरभाष द्वारा सम्पर्क साधा गया तो बताया की एक दो दिन में तार से टकराने वाले पेड़ की सफाई करवा दी जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ