Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दोहरा हत्याकांड प्रतापगढ़ पुलिस के लिए अपराधियों की खुली चुनौती :अभिषेक


जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर आम जनमानस में आक्रोश                    
शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ । जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था  को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष  हरीश शुक्ला के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई । जिस का संचालन युवजन सभा के अध्यक्ष शकील अहमद ने किया । बैठक में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता  अभिषेक तिवारी एडवोकेट ने कहा कि आज प्रतापगढ़ जनपद का आम जन मानस कोंहंडौर  बाजार में सरेआम हुए व्यवसायियों के  दोहरे हत्याकांड से भयभीत और आक्रोशित है यह दोहरा हत्याकांड प्रतापगढ़ पुलिस के लिए अपराधियों की खुली चुनौती बन  गया है और जनपद प्रतापगढ़ की पुलिस ने अपराधियों के आगे घुटने टेक दिए हैं । अध्यक्षता कर रहे सलोवा के अध्यक्ष हरीश शुक्ल ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यह मांग करती है कि घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए और प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा व उनसे जुड़ी घटनाओं से संबंधित मामलों को अतिशीघ्र गंभीरता से लें, यदि तीन  दिन के अंदर अपराधियों को चिन्हित करके गिरफ्तारी नहीं किया गया तो जनपद प्रतापगढ़ के आम जनों को लामबंद कर कानून व्यवस्था पर जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे । इस मौके पर शकील अहमद ने कहा कि आज जिले के व्यवसायी अपने को  सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है इसका कारण स्पष्ट है कि छोटी-छोटी शिकायतों को जनपद कीश पुलिस गंभीरता से न लेकर अवैध कारोबार को संरक्षण देने में लिप्त रहती है । बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद आसिफ, शिवाकांत पांडे, इरफान खान, मोहित शुक्ला, राहुल सिंह, शाकिब,  मोहम्मद वासिफ , अंचलेश सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे । वही दूसरी ओर  कलेक्ट्रेट परिसर  में अधिवक्ता संघर्ष समिति पीड़ित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममूर्ति मिश्र की अध्यक्षता में बैठक  की गई और बैठक में जनपद प्रतापगढ़ में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई । इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता इबरार जहॉनियां ने कहा कि प्रतापगढ़ में पुलिस प्रशासन असहाय एवं अपंग हो गया है जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि पुलिस अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है । जनपद की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे होगई है । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कानून व्यवस्था में दो दिवस के भीतर सुधार न किया गया तो अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर  मुख्यमंत्री व माननीय राज्यपाल महोदय को अवगत कराएगा । बैठक में विपिन चंद्र मिश्र, अनूप शुक्ला, इरफान अली, विनोद तिवारी, लाल बहादुर तिवारी, संतोष मिश्र,  श्याम नारायण पांडेय, महेंद्र सिंह, चंद्रेश पांडे, रामचंद्र, सूर्यपाल रजक, अशोक पांडे, दुखीराम आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे