Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ऐन्टी भू माफिया व श्रावस्ती माडल अभियान तहसील कर्मियों के लिए बना बोनस

अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ऐन्टी भू माफिया व श्रावस्ती माडल अभियान तहसील कर्मियों के लिए बोनस बन चुका है यहा अतिक्रमण हटवाने का नाम पर अबैध वसूली की जा रही है क्षेत्र के कुछ लोगो ने नाम न छापने पर बताया कि तहसील क्षेत्र गरौड़ा गॉव में मारुब पुत्र हकीमू ने अपनी दंबगई के बल हिन्दु कब्रस्तान के सामने तालाब की भूमि पर कब्जा कर हिन्दु कब्रस्तान का रास्ता बंद कर दिया मालले को लेकर रोष व्याप्त है एसड़ीएम से लेकर पुलिस तक शिकायत भी हुई लेकिन नतीजा कुछ नही निकल सका जबकि एक बार तहसील प्रशासन द्वारा छप्पर भी गिराया जा चुका है 
       वही मवई ब्लाक के अशरफ नगर मे दर्जनों बीघा खलिहान घूर गढ़ढे की भूमि पर गॉव के भू माफियाओ की नजर लग चुकी है गॉव वाले बताते है कि भूमि को समतल कर धान की रोपाई कर दिया है इसके आलावा अख्तियार पुर,सरायंअहमद,जखौली,सिठौली मवई,मोहम्मदपुर बसौढ़ी व सीवन बाजिदपुर शामिल है ये सब ऐसे गॉव है जिनकी दर्जनो बार समाधान दिवस से लेकर मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल पर ऑन लाइन शिकायत भी हो चुकी है आरोप है कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत होने के कारण अबैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद है  
        रुदौली उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने कहा कि अबैध कब्जा हटाने को लेकर समय समय पर अभियान चलता रहता है इसके आलावा शिकायत पर कार्यवाही की जाती है अबैध कब्जा हटवाने के बाद कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा अगर लेखपाल के मिलीभगत की पुष्टि होते ही कार्यवाही की जायेगी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे