Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली विधानसभा क्षेत्र में फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहा स्वच्छता अभियान


अमरजीत सिंह  
फैजाबाद:वाह रे वाह भाजपा सरकार,वाह रे वाह भाजपा के जनप्रतिनिधि।सच्चाई आपको भी जानना जरूरी है जहाँ भारत सरकार और प्रदेश सरकार महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दे रही है वही विकास विभाग व ग्राम प्रधान पर इसका मजाक बनाने का आरोप है मामला रुदौली विकास खण्ड के ग्राम सभा सरैठा गांव का है जहां पर दलदल में जिंदगी जी रहे हैं लोग और छोटे छोटे बच्चे उनके सामने एक जटिल समस्या है वह अपनी आवाज उठाएं तो किससे सरकार द्वारा बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जब किसी भी जन समस्या को ग्रामीणों द्वारा ऊपर तक उठाई जाती है तो आरोप है कि उसको रुदौली ब्लाक के आला अधिकारियों द्वारा बगैर जांच के शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है।योगी सरकार के बड़े बड़े वादे फेल होते दिख रहे हैं रुदौली विकास खण्ड के इस गांव में।सफाई के नाम पर गांव वाले खानाबदोश जैसी जिंदगी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।स्थिति यह है कि गांव में अगर चार रास्ते हैं तो चारों के चारों ब्लॉक हैं।आखिर बच्चे और गांव वाले निकले तो किधर से जहां एक ओर भारत सरकार स्वछता अभियान चला रही है बड़े-बड़े वादे कर रही है गरीब मजलूम सबका साथ सबका विकास के नाम पर अपना ताल ठोक रही है वही उसका सीधा मजाक उड़ते इस गांव में दिख रहा है।अब देखना यह है कि प्रशासन की नज़र इस ओर कब जाती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे