Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शासन की मंशा को तार तार कर रहे सिक्रेटरी

 
अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:रुदौली ब्लाक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के मनमाने रवैय्ये से तंग आकर ग्राम पास्ता के प्रधान राजेन्द्र चौरसिया ने उसे ग्राम पंचायत से हटाने व उसके खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग डीएम से लेकर शासन तक की है। प्रधान ने शिकायती पत्र में लिखा है कि रुदौली ब्लाक के घाघरा नदी के किनारे पर स्थित ग्राम पंचायत पस्ता में मौजूदा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक आ चुके है गांव के विकास के लिए विधायक रामचन्द्र यादव ने गोद भी ले रखा है तथा गांव ओडीएफ में भी चयनित है।लेकिन ग्राम पंचायत में नियुक्त सेकेटरी राकेश चौधरी कई माह से गांव नही आये।जिससे गांव का विकास ठप हो गया है।यह गांव घाघरा नदी के किनारे बसा होने के कारण बरसात के दिनों में गांव के चारो ओर पानी भर जाता है जिससे हर ग्रामीण शौचालय बनवाना चाहता है  परन्तु कई माह बीत गए है अभी तक(सिक्स)शौचालय का खाता तक नही खुला है। जहाँ एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि दो अक्टूबर तक ओडीएफ गांव शौचालय से संतप्त हो जाये लेकिन सेकटरी के  उदासीन रवैय्ये से दो अक्टूबर तक शौचालय बन पाना आसान नही है। शासन के मंशानुसार कार्य न करने वाले सेकेटरी राकेश चौधरी को निलंबित करते हुए ग्राम पंचायत में दूसरा सेकेटरी नियुक्त करने की मांग प्रधान राजेन्द्र चौरसिया ने डीएम से की है।इस संबंध में बीडीओ रुदौली नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अभी हम फैज़ाबाद मीटिंग में है।मामला संज्ञान में आया है आकर देखेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे