Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो सगे भाइयों की हत्या के बाद सडक पर उतरे परिजन व ग्रामीण, राजमार्ग पर लगाया जाम



कैबिनेट मंत्री के अश्वासन के बाद 18 घंटे बाद खुला जाम,  प्रशासन ने ली राहत की सास
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ।कोहंडौर बाजार में बुधवार देर शाम दो व्यापारियों की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण सड़क पर उतर आए और इलाहाबाद - फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया!  इस दौरान पहुचे अफसर जाम हटाए जाने की बात कर समझाते बुझाने रहे किन्तु आक्रोशित लोगो ने अफसर की एक भी नही सुनी!  काफी जद्दोजहाद के बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पहुंचने पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी,20 लाख रुपये आर्थिक सहायता ,शस्त्र लाइसेंस दिलाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने 18 घंटे के बाद हाईवे जाम को समाप्त किया और दोनों संगे भाई का शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद के लिए रवाना हुए तब जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली । हालांकि देर रात इलाहाबाद से आए आईजी जोन रमित शर्मा व सदर विधायक संगम लाल गुप्ता उग्र लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन किसी ने भी उनकी एक न सुनी। सभी मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने व हत्यारोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जाम से इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। मार्ग के दोनों ओर ट्रकों व बसों की लंबी कतार लगी रही। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंचे सांसद हरिवंश सिंह को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उत्तेजित लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मौके से लौटा दिया ! बतादे कि रंगदारी नहीं देने पर बुधवार देर शाम बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दुकान पर बैठे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आसपास के दुकानदार आननफानन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की सांस थम चुकी थी। इससे नाराज व्यापारी व ग्रामीण अस्पताल में हंगामा करने लगे। उधर दो सगे भाइयों की मौत की जानकारी होने पर नाराज व्यापारियों ने कोहंडौर बाजार में चक्काजाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की।  जिले के कोहंडौर बाजार निवासी श्याम सुन्दर जायसवाल (45) बाजार में ही सीमेंट, सरिया का कारोबार करते थे। तीन महीने पूर्व श्याम सुन्दर को फोन कर अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। इसका विरोध करते हुए श्याम सुन्दर ने डीएम-एसपी से शिकायत कर दी थी। बुधवार रात करीब आठ बजे श्याम सुन्दर अपने भाई श्याम सूरत (40) के साथ दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और प्रतापगढ़ की ओर फरार हो गए। गोली लगने से श्याम सुन्दर व श्याम मूरत लहूलुहान हो गए। परिजन आसपास के व्यापारियों की मदद से दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने देखते ही दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। 
आक्रोशित परिजन और व्यापारी जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। दूसरी ओर दोनों भाइयों के मौत की सूचना कोहंडौर पहुंची तो नाराज व्यापारियों ने सुलतानपुर-प्रतापगढ़ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। व्यापारियों का आक्रोश देख पुलिस बैकफुट पर रही।घटना को  लेकर लोगो का आक्रोश चढा रहा और पुलिस विरोधी नारेबाजी करते रहे और पुलिस लोगो को समझाने बुझाने मे लगी रही किन्तु लोगो ने अफसरो की एक नही सुनी सीएम को आए जाने को लेकर अडे रहे ! लगभग 18 घंटे बाद ढाई बजे के करीब कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पहुंचने और उनके अश्वासन के बाद लोगो ने जाम समाप्त किया और प्रशासन ने राहत की सांस ली!
दोहरे हत्याकांड को लेकर सीएम हुए सख्त , मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु की घोषणा
प्रतापगढ जिले के कोहण्डौर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु  कामना करते हुए  परिजनों  के प्रति सहानुभूति  व्यक्त करते हुए मृतक परिजनों को 10 -10 लाख  रुपए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से दिए जाने की घोषणा की है और दोहरा हत्याकांड पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मियों  के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर कार्यवाही का निर्देश  देते हुए जिले व जोन  के अधिकारियों को सचेत किया  है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो और घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे