Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरीब परिवार पर बरपा दबंगों का कहर, घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट पीटकर किया लहूलुहान



अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर  ।।  योगी सरकार अपराधियों तथा गुंडों व दबंगों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है इसके बावजूद भी मजलूमों पर दबंगों का कहर बरपना कम नहीं हो रहा है ।




 ताजा मामला थाना गौरा चौराहा के ग्राम मनकी का है जहां पर कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक गरीब पूरे परिवार को जमकर लाठी डंडों से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया । दबंगों के हमले से घर के तीन पुरुष तथा दो महिलाएं घायल हो गई जिसमें एक महिला तथा एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है ।




 दबंगों ने पूरे परिवार को घायल करने के बाद 20 हजार नगदी तथा घर में रखा कीमती सामान उठा ले गए । हद तो तब हो गई जब लहूलुहान पीड़ित थाना पर फरियाद लेकर पहुंचे परंतु वहां मौजूद दीवान ने रिपोर्ट लिख कर मेडिकल कराने के बजाए उन्हे वहाँ से भगा दिया । पीड़ित अब्दुल हकीम का कहना है कि  उसी के गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग उसे गांव से उजाड़  देना चाहते हैं ।



 इससे पहले भी वही लोग कई बार उसे मार पीट चुके हैं तथा घर भी जला दिया था । आज सुबह दबंग पूरी तैयारी के साथ आए और घर में घुसकर महिलाओं तथा पुरुषों को लाठी व भाले से मारना शुरू कर दिया जिसमें एक महिला का हाथ टूट गया एक तथा  महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई ।एक पुरुष का सर फट गया तथा दो अन्य पुरुष भी जख्मी हो गए । सभी पीड़ित थाने में गए जहां पर उनकी फरियाद नहीं सुनी गई । 



                  अब्दुल हकीम ने बताया कि उसी के गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग जिनमें चंद्रिका, बरसाती, बिंदु लाल, केशव, रमेश, राम उजागर, पंचम व सफीउल्लाह शामिल है जिन्होंने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया है तथा घर में रखा सामान का ₹20000 उठा ले गए हैं ।




तहरीर में यह भी लिखा है कि दबंगों के पीटने से अब्दुल हकीम के पुत्र सगीर का सर फट गया है वह पूरी तरह जख्मी है वहीं  पुत्री शहनाज का एक हाथ टूट गया है तथा कई जगह गंभीर चोटें आई हैं । इसके अलावा पुत्र शकील पुत्री मैंसार व नूरजहां तथा पत्नी सजरुनिशा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।


न्याय की आस मे सभी पीड़ित लहूलुहान अवस्था में ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसओ गौरा को निर्देश दिया की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराएं और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें ।



अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर योगीराज में यूपी पुलिस क्यों अपनी मनमानी पर उतारू हैं ? असहाय गरीब व बेसहारों की सहायता करने के बजाए दबंगों तथा माफियाओं के पक्ष में क्यों खड़ी होती  दिखाई दे रही है ? इसका जवाब जनता सरकार से जानना चाहती है ।





पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई है जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दे दिया गया है ।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे