गोण्डा:शुक्रवार को विशिष्ठ बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले खंडशिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया।
शुक्रवार को मनकापुर कस्बें में स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर जिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन इकाई मनकापुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय गिरि (बाबा ) के अगुवाई में नवागत खंड शिक्षाधिकारी मनकापुर सत्यप्रकाश को फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।खंड शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश को शिक्षको के समस्याओ को अपने स्तर से निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिलामंत्री शान मोहम्मद, ब्लाक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दूबे, ब्लाक मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, ब्लाक मुजेहना के ब्लाक अध्यक्ष रंजीत गौतम, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, मुजेहना ब्लाक अध्यक्ष रंजीत गौतम, उपाध्यक्ष राम गोपाल , संगठन मंत्री विनोद शुक्ला, मान सिंह, गोविंद, गोवर्धन सिंह, पवन मौर्या, संतोष शर्मा, राजेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ