Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस के साथ अन्तरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती पुलिस को अन्तरजनपदीय असलहा तस्करों  को किया गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस  व असलहा बनाने का सामान बरामद किया गया है । पुलिस को सूचना मिली थी की बहद ग्राम में भक्तूपुर  एक झोपड़ी में अवैध रुप से शस्त्र बनाकर बेचने का कार्य करता है । अभियुक्त एक शातिर किस्म का असलहा तस्कर है । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चार अदद देशी कट्टा 12 बोर ,एक अदद अर्धनिर्मित कट्टा 12 बोर , दो अदद देशी कट्टा 315 बोर , एक अदद अर्धनिर्मित कट्टा 315 बोर , एक अदद पिस्टल फैक्ट्री निर्मित 0.22 बोर , 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर , दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर , 3 अदद खोखा कारतूस 0.22 बोर , 5 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर , 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बारूद भरा हुआ व 2 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व अठ्ठार सौ सत्तर रुपया (1870 रु0) बरामद किया गया है । जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे