Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम पंचायत सेवक संघ ने सौपा 4 सूत्रीय ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ द्वारा  जिलाध्यक्ष महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजते हुये समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया गया।
ज्ञापन देते हुये महेन्द्र चौहान ने कहा कि सफाई कर्मियों का सेवा काल 10 वर्ष पूरा होने वाला है किन्तु अभी तक सेवा नियमावली तक न होने के कारण अनेक प्रकार की समस्यायें आती हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम यादव, उपाध्यक्ष राम प्रकाश चौधरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सफाई कर्मियों की समस्यायें लिखित समझौतों के बावजूद यथावत है। इसका निस्तारण शीघ्र न हुआ तो विचार विमर्श के बाद आन्दोलन छेड़ा जायेगा। 
मुख्यमंत्री को भेजे 4 सूत्रीय ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किये जाने, सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाये जाने, सातवे वेतनमान के अनुरूप ऐरियर उपलब्ध कराने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु बजट सुनिश्चित कराने आदि की मांग शामिल हैं। 
ज्ञापन सौंपते समय सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी, मंत्री हरिराम पाल के साथ ही उत्तर प्रदेश पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के बलराम, विनोद चौधरी, धीरेन्द्र यादव, मो. सलीम, कुदरत अली, विश्वनाथ यादव, नीतू चौधरी आदि शामिल रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे