Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भेंट किया सिलाई मशीन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद द्वारा शनिवार  को प्रेस क्लब में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन चयनित स्मिता, मीरा देवी, रूपम द्विवेदी को सिलाई मशीन भेंट किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाले डा. उमेश चन्द्र श्रीवास्तव को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
परिषद चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गरीब परिवारों के लिये सिलाई मशीन खरीदना बडी चुनौती है। परिषद का उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही ऐसी प्रतिभाओं को अवसर देने का भी है जो आर्थिक अभाव में सफलता की दौड़ से पीछे रह जाते हैं। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहरलाल चौधरी ने कहा कि आज भी भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। शौचालय से लेकर आवास हासिल करने तक की दौड़ में गरीबों को कदम-कदम पर रिश्वत देना पड़ता है। जागरूकता का थोड़ा प्रभाव पड़ा है किन्तु अभी बहुत कार्य किये जाने की जरूरत है। महासचिव रामसुगन चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन जागरण के साथ ही परिषद रचनात्मक गतिविधियों को भी आगे बढा रहा है। मण्डल सचिव जवाहरलाल विश्वकर्मा ने कहा कि परस्पर सहयोग से ही यह कारवां आगे बढेगा। 
प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में रमन चौधरी, रामसुधि, रामगणेश यादव, नागेन्द्र चौधरी, लवकुश पाल, पप्पू चौधरी, शीतला प्रसाद, शीला देवी, सुनीता, सरिता, दुर्गावती, ललिता देवी, विमला देवी के साथ ही परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे