Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गाँव का इकलौता नाला जाम, उत्पन्न हो सकता है जल निकासी की समस्या


मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी-इन दिनों हो रही झमाझम बारिश से मायूस किसानों के चहरो पर मुस्कान वापस लौटने लगी है। बारिश से किसानों को धान की रोपाई करने में बहुत  मदद मिली है। जहा एक तरफ बारिश से किसानों के चहरे खिले हुये है। वही दूसरी और बारिश ग्रामीणों को परेशानी में डाल सकता है। क्यू की गाँव का इकलौता नाला पूरी तरह से जाम हुआ है। जानकारी के लिये बताते चले कि विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत शेखनगाँव का इकलौता नाला मिट्टी से पटा पड़ा है। इसी नाले से आधे गाँव के पानी की निकासी का मुख्य रास्ता है। अभी गाँव के भीतर स्थित तालाब पूर्ण रूप से भरे नहीं है तीन तालाबों के पानी का निकासी मात्र एक नाले से होती रही है। जो इस समय पूर्ण रूप से पटा हुआ है। अगर समय सहते नाले की सफाई न हुई तो बरसात का गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में  जाना शुरू हो जायेगा। इतना ही नहीं चौराहे को जाने वाला मुख्य मार्ग भी बाधित हो सकता है। और ग्रामीणों के लिये मुशीबत का सामना करना पड़ सकता है। कई वर्षों से बारिश की कमी होने से नाले की सफाई नहीं हुई है जिससे नाला पटा पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे