अमरजीत सिंह
फैजाबाद:कृष्णा गैस एजेंसी मवई पर बिजली बिभाग ने छापा मारकर बिजली चोरी पकडी।अधिशासी अभियन्ता रामसनेहीघाट ने टीम के साथ मारा छापा जिसमे बिना मीटर के दिवाल मे केबिल डालकर बिजली उपयोग करने का मामला प्रकाश मे आया है।कनेक्शन और मीटर से मात्र एक दो बल्ब जलते थे जबकी दूसरी केबिल जिसका अलग से बोर्ड लगा था उससे फ्रीज ,कूलर,दर्जनो पंखे व बल्ब की बिजली चोरी से उपयोग की जा रही थी शुक्रवार लगभग साढे पाँच बजे शाम मध्यान्चल बिध्दुत बितरण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राधेश्याम भाष्कर,उप खण्ड अधिकारी बृजेश कुमार ,अवर अभियंता संदीप यादव,लाईनमैन गुफरान अहमद,संविदा कर्मी धर्मराज वर्मा आदि लोगो की विभागिय टीम के छापे बिजली चोरी की बात प्रकाश मे आयी।अधिशासी अभियन्ता राधेश्याम भाष्कर ने बताया उक्त गैस एजेंसी के स्वामी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ