Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बार एसोशिएशन ने अपनी मांगो को लेकर मनकापुर-रेहरा मार्ग किया जाम


गोण्डा:शनिवार को पूर्व घोषित बार एसोसिएशन मनकापुर के बैनर तले मनकापुर-रेहरा मार्ग लगभग एक घंटे जाम कर  राज पाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को सौप कर जाम खत्म किया।

    शनिवार को बार एसोसिएशन मनकापुर अध्यक्ष राम बहाल गौतम मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर में घूमते हुए जिला बार अधिवक्ता मुर्दाबाद के, चाहे जो मजबूरी हो, मांगे हमारी पूरी के नारे लगाते हुए समूह बना कर मनकापुर-रेहरा मार्ग जाम कर एक जन सभा किया। जनसभा को विजय कुमार मिश्रा, अवधेश मिश्रा,सीपी वर्मा व सीके पाठक ने सम्बोधित किया।सभी अधिवक्ताओ ने दीवानी न्यायालय की स्थापना पर उच्चन्यायालय व राज सरकार की प्रशंसा किया और जिला बार अधिक्ताओ के विरोध को गलत बताया।इसके उपरांत संघ ने महामहिम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक जिले के तहसील मुख्यालयो पर दीवानी न्यायालय सिविल जज (जू० डि०) की स्थापना होना था।इसीक्रम लगभग सभी  जिलो के तहसील मुख्यालयो पर सिविल जज( जू० डि०) की स्थापना किया जा चुका है परन्तु गोण्डा जिले के मनकापुर तहसील मुख्यालय पर जब-जब जिला जज द्वारा सिविल कोर्ट स्थापना के लिये पत्र भेजा जाता है और तैयारी शुरू होते ही गोण्डा के अधिवक्ताओ अपने संख्या बल का दुरूपयोग कर जबरन जिला जज फर दबाव बना कर सरकार के विकेन्दीकरण नीति को कुचल देते है तथा दीवानी न्यायालय की स्थापना होने से रोक देते है।ऎसी हालत में सुलभ न्याय देने की सरकार की मंशा की धज्जिया उडायी जाती है।तहसील मुख्यालय से सत्तर व पचास किलोमीटर की दूरी पर रहना वाला वादकारी को न्याय से वंचित हो जाता है।वादकारियो को सुलभ न्याय दिलाने की प्रतिवद्वता को लेकर बार मनकापुर आन्दोलित है।सरकार की मंशा को पूरा करने हेतु बार मनकापुर लोक तांत्रिककदमो का सहारा लेते आन्दोलन जारी रखेगा।
   इस मौके पर अधिवक्ता संजय मोदनवाल,अमित शुक्ला,पंकज पाठक,अम्बीश तिवारी,शिव कुमार,विजय प्रताप सिंह,केके सिंह,सहदेव यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे