सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीपीएससी द्वारा पहली बार आयोजित सहायक अध्यापक के पदों के लिए बस्ती जिले में वाणिज्य के अभ्यर्थियों की परीक्षा थी । बस्ती में कुल 7008 उम्मीदद्वारों को परीक्षा देनी थी। लेकिन परीक्षा में केवल 3472 उपस्थित हुए हैं। जो कुल अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 49.54 रहा । बस्ती जिले कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे । जिले में केवल वाणिज्य विषय के लिए आवंटित किया गया था। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 100 मजिस्ट्रेट के साथ 20 मजिस्ट्रेट और 20 पुलिस अधिकारियों को लगाया गया था। खुद डीएम और एसपी ने दो परीक्षा केंद्र पर जाकर दौरा किया । परीक्षा और सुरक्षा की व्यवस्था की निगरानी के लिए किसान डिग्री कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज में परीक्षा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सख्त सीसीटीवी कैमरे के तहत निगरानी की जा रही थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ