सुनील उपाध्याय
बस्ती:दुबौलिया थाना क्षेत्र के पद्मापुर निवासी सँजय मौर्या पुत्र भगवान दीन अपनी स्वीप्ट डिजायर कार यु पी 51ए एम 6013से कप्तानगँज से दुबौलिया की तरफ शनिवार की रात करीब 10 बजे अपने घर आ रहे थे कि अचानक उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ गया और पाण्डव नगर राम किशुन चौरसिया की पान की दुकान के सामने दिवाल से टकरा गया जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ।
प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक कार की गति तेज थी किन्तु रात ज्यादा होने की वजह से अधिकाँश लोग अपने घर जा चुके थे वरना कयी लोगो की जान जा सकती थी ।
चालक सँजय मौर्या को लगी हल्की चोट,तेज आवाज सुनकर पहुँचे लोगो ने कार से बाहर सुरक्षित निकाला गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ