सुनील उपाध्याय
बस्ती :संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद के भुजैनी नेशनल हाइवे पर शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत ही गई और दूसरा घायल हो गया। घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मोटर साईकिल पर सवार दो लोग बस्ती की तरफ जा रहे थे। मोटर साईकिल सवार एक ट्रेलर को ओवरटेक कर रहे थे। उसी समय कंचन परिवहन की एयरकंडीशन बस भी उसी ट्रेलर को ओवरटेक करने लगी। जिसके चलते बस चालक ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया। बस का पिछला पहिया उसके सर पर चढ़ गया।
जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर घिसटता कुछ दूर तक चला गया। जिसकी वजह से वह भी घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस इलाज के लिये जिला अस्पताल खलीलाबाद भेज दिया गया। मृतक गोविन्द मिश्रा ग्राम दुबौलिया जनपद बस्ती का निवासी था। घायल ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र बीपी सिंह ग्राम परसपुर जनपद गोंडा के रहने वाला है। मृतक के दाहिने हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है जिससे यह प्रतीत होता है कि गोविन्द कहीं से इलाज कराकर घर जा रहा होगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ