Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमरे का ताला तोड़कर रिवाल्वर चोरी , जाँच में जूटी पुलिस


सरयू पुल के पूर्व स्थित राधा कृष्ण मंदिर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने पुलिस को दिखाया आईना

अयोध्या जैसे संवेदनशील क्षेत्र में रिवाल्वर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस के लिए इसका पर्दाफास करना बना चुनौती



वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद: राम नगरी के सरयू तट स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के एक कमरे से गत चन्द्र ग्रहण की रात अज्ञात चोरो ने कमरे में रखा बाक्स को तोड़ कर उसमें से एक रिवाल्वर, 10 हजार 6 सौ रूपये व अन्य कागजात चोरी कर लिए। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर चोरी का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है।
सर्वविदित हो कि मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 सूर्यनारायण पूरा बाजार थाना महराजगंज जिला फैजाबाद के निवासी है। श्रीसिंह राधा कृष्ण मंदिर कें एक कमरा में रहते है, और ये सरयू तट स्थित एक मंदिर में पूजा-पाठ आदि करते है। गत 28 जूलाई की रात वे मंदिर पर पूजा-पाठ कर रहे थे। इसके कारण वे अपने कमरे पर नहीं गये। इसी बीच अज्ञात चोरो ने उनके कमरे का ताला व कुडा तोड़कर अंदर बाक्स में रखे उनके लाइसेंसी .22 शिलवर कलर रिवाल्वर, 10 हजार 6 सौ रूपये व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर जब मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सुबह अपने कमरे पर गये तो देखा कि ताला व कुंडा टूटा पड़ा था, पास एक छोटा लोहे का छड़ पड़ा था तथा अन्दर बाक्स तोड़कर उसमें रंखे असलहा, नगदी व अन्य कागजात गायब थे। 
इसकी सूचना पीड़ित मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा अयोध्या पुलिस को दी गयी। जिसके चलते घटना स्थल पर नया घाट चौकी इन्चार्ज अमित मिश्र ने जाकर जांच किया। इस संबन्ध में पूछे जाने पर अयोध्या कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि इसकी तहरीर मिली है, तथा मुकदमा धारा 379 के तहत दर्ज करके जांच जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे