गोण्डा:रविवार को समाजवादी पाट्री का गन्ना किसानो के समस्या को लेकर चीनी मिल के मुख्यद्वार धरना-प्रदर्शन किया गया।
सपा के राष्टीय अध्याक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को पूर्व विद्यायिका मेहनौन नंदिता शुक्ला के अगुवाई में मनकापुर स्थित दतौली चीनी मिल के मुख्यद्वार पर गन्ना किसानो के बकाये भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन कर जन सभा किया गया।
जन सभा में मौजूद किसानो को पूर्व विद्यायिका नंदिता शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान देश है।जिसमे अस्सी प्रति शत लोगो खेतिहर किसान है और वे उसी खेती पर निरर्भर रहते है।उन में गन्ना किसानो के उपज का समर्थन मूल्य भी नही दिया जाता है तथा मिल प्रबन्धन द्वारा सरकार के मिली भगत के चलते भुगतान समय से नही दिया जाता है।ऐसे में गन्ना किसान अपने बच्चो के देख भाल नही कर पाते है।उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के कार्यकाल में किसान से लेकर सभी वर्ग खुशहाल थे।भाजपा की योगी सरकार किसान विरोधी है।इसीक्रम में मनकापुर के पूर्व विद्यायक राम विशुन आजाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के शासन काल में गन्ना किसान सबसे ज्यादा परेशान है।क्यों वर्तमान सरकार उद्योग व पूजी पतियो तथा आंकडे बाजी झुठ्ठो की सरकार है।भाजपा को किसानो से कोई लेना-देना है।जबकि यही किसान देश की रीढ है।उन्होने कहा कि योगी के कार्य काल में किसान दिन भर रोपाई करते और देर शाम से रात भर फसल व खेतो की रखवाली योगी के छुट्टा जानवरो से करने को मजबूर है।भाजपा ने चुनाव के पूर्व में अपने घोषणा पत्त में कही था कि सरकार बनाने पर गन्ना किसानो के बकाया भुगतान 14दिवासीय में करा दिया जायेगा।लेकिन भाजपा के कथनी-करनी में फर्क है वर्तनमान में गन्ना किसानो के 15हजार करोड रुपये मिल मलिक दबाये बैठी है।
जनसभा को उतरौला के पूर्व विद्यायक अनवर अहमद हाशमी अपने सम्बोधन में कहा कि जुमले की सरकार व योगी झूठे की सरकार में सभी वर्ग पीडित है और यह सरकार किसान विरोधी है और आजादी के बाद सबसे ज्यादा भष्टाचार हो रहा है तो वह भाजपा के केन्द्र व राज मे हो रहा है।उन्होने कहा कि गन्ना किसानो की माली हालत आज ठीक नही है वे अपने बच्चाे का पालन-पोषण ठीक से नही कर पा रहे है।सपा के मुखिया के कार्यकाल में किसान समेत सभी वर्ग खुश हाल थे।सपा युवा नेता राहुल शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिल प्रबन्धन व भाजपा को चेतावनी भरे शब्दो में कहा कि गन्ना किसानो के बकाये भुगतान 15हजार करोड रुपये अगर शीघ्र भुगतान नही करेगी तो इससे बडा जन आनदोलन किया जायेगा।
जनसभा को जनसेन सिंह,विक्की मिश्रा आदि लोगो ने किया।सभा के उपरांत उपजिलाधिकारी मनकापुर जेबी सिंह के द्वारा महामहिम को सम्बोधित मांग पत्र सौप कर समापन किया गया।
इस मौके पर गन्ना परिषद चेयर मैन मनकापुर ओम प्रकाश सिंह,जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पान्डेय,अजय मिश्रा,वीरेन्द्र सिह उर्फ बब्बू सिंह्र,मैनेजर सिंह,बलराम यादव,घनश्याम शुक्ला,अमित शुक्ला,सुमित शुक्ला,सूर्य पाल पान्डेय,राकेश पान्डेय आदि लोग मौजूद रहे।इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद मय फोर्स के साथ रहे।कार्यक्रम का संचालन सीके पाठक ने किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ