शिवेश शुक्ला
नोएडा । सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को बादलपुर थाने पर एसओ विजय कुमार के आयोजन में क्षेत्र के आस पास के संभ्रांत नागरिको व राजनीतिक दलो तथा समाजसेवियों के साथ एक बैठक शिविर का आयोजन हुआ ।बैठक में सावन मास में महादेव को जलाभिषेक हेतु कांवड़ यात्रा पर जाने वाले कवारियों की सुरक्षा व सुविधा पर चर्चा की गई तथा लोगो से शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सहयोग की अपील की गई । ।बैठक शिविर में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव ने कावड लेकर यात्रा पर निकालने वालो से शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अराध्य देव भगवान शिव के जयकारो के साथ जलाभिषेक करने की अपील की है । तथा प्रशासन से शिव मंदिरो में सफाई व्यवस्था के साथ कावडियों के सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया । एसओ विजय कुमार ने कवाडियों के सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ