मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी-थाना शिवरतन गंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना में सावन माह में होने वाले त्यौहार को देखते हुये क्षेत्राधिकारी तिलोई पीयूष कांत राय की अध्यक्षता में इन्हौना चौकी में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्राधिकारी तिलोई पीयूष कांत राय ने कहा कि सभी लोग आपस में मिलकर स्वतंत्र होकर त्यौहार मनाये। जहा कही भी भीड़ भाड़ वाला इलाका हो उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सब लोग आपस में भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये। जहा कही भी हमारे सहयोग की जरूरत पड़े हम आप के साथ खड़े रहेंगे। तथा थानाध्यक्ष शिवरतनगंज संतोष सिंह, चौकी प्रभारी राम कृपाल सिंह को निर्देश दिया कि जो भी पुलिस के लोग है उनको वो भी बिना हेलमेट के बाईक से ड्राइव न करें। नहीं तो जो कार्यवाही आम जनता के साथ की जाती है वही कार्यवाही उनके साथ भी होगी। तथा थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाये और उसमें सभी जिम्मेदार लोगों को ऐड करें जिससे पुलिस को लोगों का सहयोग मिले। और इससे घटना पर भी अंकुश लग सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान वली मोहम्मद, डाक्टर मलखान सिंह, इसरार अहमद, प्रवीण कुमार, बच्चू लाल सहित दर्जनों लोग और चौकी स्टाप सहित गांवों के चौकीदार उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ