Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिछड़ों, अति पिछड़ों का हित भाजपा में सुरक्षित:मनोज ठाकुर




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को दक्षिण दरवाजे के निकट स्वागत किया। इसी क्रम में ओम प्रकाश ठाकुर के आवास पर हुई बैठक में सांगठनिक विस्तार और केन्द्र, प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से पिछड़ों, अति पिछड़ों को जोड़ने, लाभ दिलाने, उनकी समस्याओं के प्रमुखता से निराकरण पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मनोज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्वान्चल का जिस तेज गति से विकास हो रहा है, अनेक बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है ऐसा पूर्व की किसी सरकार ने नहीं किया। कहा कि भाजपा में ही पिछड़ों, अति पिछड़ों के साथ ही समाज के सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। कहा कि अति शीघ्र पिछड़ा वर्ग मोर्चे का गठन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शन में किया जायेगा जिसमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता से अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में इन्द्रकेश निषाद, नन्दलाल गोंड़, राम कुमार शर्मा, महेन्द्र शंकर, अभय ठाकुर, राम किशोर ठाकुर, राजन ठाकुर, अजय यादव, कमल चौरसिया, नीरज प्रजापति, शरद सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे