सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले मे आबादी के बीच संचालित हो रही शराब ठेके की दुकान को हटाने की मांग करने वाले शिकायतकर्ता को इलाके के दबंग हिस्ट्रीशीटर ने न सिर्फ धमकाया बल्कि जान से मारने की धमकी दी जिसका वीडीओ वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है प्रभारी निरिक्षक सदानन्द पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश चल रही है मामला कप्तानगंज थाने के हरदी का है उक्त थाने के दुबौला चौकी क्षेत्र के इटहिया गांव निवासी सुधाकर ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि हरदी चौराहे पर सरकारी शराब का ठेका आबादी के बीच संचालित हो रहा है शिकायत पत्र मे आरोप है कि सौ मीटर के दायरे में तीन विद्यालय संचालित हो रहे है। कई परिवार भी निवास करते है। इस बात से नाराज इलाके के दबंग हिस्ट्रीशीटर राम राज उर्फ गम्मज ने शिकायतकर्ता सुधाकर को न सिर्फ फोन पर धमकाया बल्कि फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी बताया जाता है कि उक्त दबंग हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ क ई मुकदमे दर्ज है सुधाकर ने पुलिस को धमकी भरा आडियो भी उपलब्ध कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ