Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मे रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली लाश


सुनील उपाध्याय


बस्ती : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ओड़वारा व बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 197 से करीब 100 मीटर पश्चिम अप ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और सूचना पुलिस को दी। 






थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष सर्वेश राय व चौकी प्रभारी प्लास्टिक काम्प्लेक्स हरे कृष्णा उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान घटनास्थल के पास ही एक साइकिल पड़ी मिली। पूछताछ में पता चला कि कुछ लोगों ने सुबह करीब आठ बजे युवक को साइकिल खड़ी कर रेल ट्रैक पर लेटते हुए देखा था।








प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मृतक की उम्र करीब बीस वर्ष आंकी जा रही है। रंग सांवला है और उसने नीली रंग की जीन्स व क्रीम कलर की लाइनदार शर्ट पहन रखे थी। प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी प्रभारी हरे कृष्णा उपाध्याय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे