Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉ तुलशीष जिला अध्यक्ष व अंबरीश बने अहिप के जिला महामंत्री


अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अवध प्रान्त की योजना बैठक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री महावीर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में अवध प्रान्त के 22 जनपदों की कार्यकारिणी का गठन हुआ। विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बलरामपुर के कार्यकारिणी का  गठन करते हुए डॉ तुलसीश दुबे को जिला अध्यक्ष, मेवालाल वर्मा को उपाध्यक्ष, अम्बरीष शुक्ल को महामंत्री, अभिषेक कसेरा को कोषाध्यक्ष व देवमणि भारती को सहमंत्री, सेतुबन्धु बाबा को जिला संरक्षक एवं रजत प्रकाश को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला अध्यक्ष, कृष्ण कान्त को जिला प्रमुख हिन्दू हेल्प लाइन का दायित्व सौंपा गया है। बलरामपुर नगर में अध्यक्ष  रमेश पाण्डेय व महामंत्री राजीव सोनी एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष प्रवीण चंद्र गुप्ता को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी, विभाग उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौरसिया, सुजीत श्रीवास्तव, निशांत चौहान, गौरव सिंह, बृजेश कसेरा, अजय आजाद, भानु प्रकाश, डब्लू पांडेय, आशीष अमित कसेरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे