शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । अवैध कब्जे के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय न करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी अधिवक्ता प्रेमजीत सिंह शंधू ने जिलाधिकारी को पत्र देकर 2 जुलाई से कचहरी में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है । अधिवक्ता का आरोप है कि उसकी लगभग 150 वर्ष पूर्व जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन दिन प्रति अबैध रूप से कब्जा करते चले आ रहे है ।इस मामले में जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, किन्तु आज तक न्याय नही मिला, जिससे हताश होकर अधिवक्ता अब गॉधीवादी तरीके से आन्दोलन की ठान ली है और दो जुलाई से जिला कचेहरी प्रागण में आमरण अनशन शुरू करेगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ