गोंडा:-गैंगरेप के आरोपीयों को बारह घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को पकड़ा।पुलिस की इस कार्य की सभी ने सराहना की।मामला छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।जहां तेरह वर्षीय नाबालिक के साथ घर में घुस कर तीन दरिंदो ने गैंगरेप किया था।मां की तहरीर पर गाव के ही खजांची यादव,संदीप यादव,लकी सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एस ओ जयदीप दुबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई थी।टीम में एस ओ जय दीप दुबे, जितेन्द्र यादव, चन्द्रभान और चेतन पाण्डेय शामिल रहे।एसओ ने बताया कि रविवार को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी खजांची, संदीप और लकी को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल रवाना कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ